Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Feb, 2026 10:57 AM

ट्रक को जब्त कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कठुआ (राकेश) : पुलिस की सख्ती के बावजूद पंजाब से जम्मू-कश्मीर में गौवंश की तस्करी करने से तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाकर तस्करी को अंजाम देने का प्रयास करने में लगे हैं। 3 दिन के बाद वीरवार सुबह तड़के थाना प्रभारी तारिक अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाके के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर में आ रहे एक केले से लदे ट्रक को चैकिंग के लिए रोका, तो बाहर से उसमें केला लदा दिख रहा था, लेकिन जब पुलिस ने ट्रक की गहन जांच की तो उसमें 18 बेजुवान गौवंश बरामद हुए, जिन्हें काफी बेरहमी से लादा पाया गया।
उसी समय पुलिस जवानों ने थाना प्रभारी लखनपुर तारिक अहमद के निर्देश पर गौवंश को मुक्त करने के निर्देश दिए और ट्रक चालक व उसके अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को जब्त कर पशु तस्करी का मामला दर्ज किया गया।
उल्लेखनीय है कि गत 3 फरवरी को भी लखनपुर में पंजाब से जम्मू-कश्मीर में तस्करी करके लाए जा रहे एक ट्रक में 18 गौवंश पुलिस ने तस्करों से मुक्त कराए थे। जिसके चलते पुलिस ने 3 दिन में 36 गौवंश तस्करों से मुक्त कराए हैं, जिन्हें पंजाब से तस्करी कर जम्मू कश्मीर में लाने का प्रयास किया जा रहा था।
उधर नैशनल हाइवे पर ही वीरवार को एक और गौवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर राजबाग पुलिस द्वारा 15 गौवंश मुक्त कराए गए। ये कार्रवाई थाना प्रभारी सुशील शर्मा के नेतृत्व में की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here