J&K: अवैध खैर तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Edited By VANSH Sharma, Updated: 08 Feb, 2026 09:34 PM

police take action against illegal timber smuggling

अवैध खैर लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बसोहली पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

बसोहली (सुशील): बसोहली तहसील के पलाख क्षेत्र में अवैध खैर लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बसोहली पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में खैर की लकड़ी अवैध रूप से ढोई जा रही है। सूचना मिलते ही एसएचओ बसोहली राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में, एसआई अशोक कुमार की सहायता से तथा एसडीपीओ ओम प्रकाश के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने नाका लगाया।

PunjabKesari

नाके के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रॉली में खैर की लकड़ी लदी हुई पाई गई, लेकिन ट्रैक्टर चालक लकड़ी की ढुलाई से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते पुलिस ने मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। एसएचओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!