Jammu Crime: अज्ञात चोरों ने घर पर बोला धावा, पुलिस ने शुरू की जांच

Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Jul, 2026 02:38 PM

jammu crime unidentified thieves target house police launch investigation

तहसील बिश्नाह शहर के वार्ड नंबर 13 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

बिश्नाह ( मुकेश ) :  तहसील बिश्नाह शहर के वार्ड नंबर 13 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर उस समय घर में दाखिल हुए, जब परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, चोर घर से महत्वपूर्ण कागजात एवं जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ नकदी भी चोरी कर अपने साथ ले गए। घटना का पता घर लौटने पर चला, जिसके बाद परिवार ने मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दी।

चोरी की वारदात के बाद इलाके के लोगों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

परिजनों ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाने और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!