Jammu University से हैरान कर देने वाला मामला, प्रशासन और पुलिस जांच में जुटे

Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Oct, 2026 04:56 PM

liquor bottles and beer cans found at jammu university

जानकारी के अनुसार जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल जो जम्मू विश्वविद्यालय के अंदर ही है उसके सामने वाले लॉन से शराब की बोतल और बियर के कैन के साथ-साथ दो चिप्स के पैकेट पड़े मिले।

जम्मू(तनवीर सिंह): इस समय पूरे भारतवर्ष में माता रानी के नवरात्रे चल रहे हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू के विश्वविद्यालय से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल जो जम्मू विश्वविद्यालय के अंदर ही है उसके सामने वाले लॉन से शराब की बोतल और बियर के कैन के साथ-साथ दो चिप्स के पैकेट पड़े मिले। वहीं अगर इस तरह की चीजें विश्वविद्यालय में पड़ी मिलेगी तो स्टूडेंट्स पर क्या असर पडेगा? इससे विश्वविद्यालय की एडमिनिस्ट्रेशन और विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी पर कड़े सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह सारा सामान विश्वविद्यालय के अंदर आया कैसे और इसका सेवन किसने किया? वहीं पंजाब केसरी टीवी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है बाकी यह जांच का मामला है। विश्वविद्यालय की एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस इसकी जांच करके इसके सारे मामले को ले सामने ले कर आएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!