Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Oct, 2026 05:31 PM

जम्मू में असामाजिक तत्वों के खिलाफ नकेल कसते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी हथियार के साथ पकड़ा है।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू में असामाजिक तत्वों के खिलाफ नकेल कसते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी हथियार के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार जम्मू में MAM स्टेडियम के सामने 'ज्वेल एरिया' में बने एक पब्लिक टॉयलेट कॉम्प्लेक्स से अनिल कुमार शर्मा नामक एक व्यक्ति को पकड़ गया है। पुलिस ने व्यक्ति के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि वह कठुआ ज़िले की रामकोट तहसील के गुढ़ा कल्याल का रहने वाला है और उसके पिता का नाम रमेश चंद है।
पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया है जिसे हिरासत में ले लिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि उसे पिस्तौल कैसे मिली और वह उसे किस मकसद से ले जा रहा था।
पुलिस ने इस मामले में ज़रूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच के तहत आगे की पुष्टि कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here