Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Aug, 2026 02:46 PM

पुंछ जिले के मेंढर सब-डिविजन के विभिन्न सीमावर्ती गांवों से दो जंग लगे मोर्टार शेल बरामद किए गए हैं।
पुंछ ( धनुज शर्मा ) : पुंछ जिले के मेंढर सब-डिविजन के विभिन्न सीमावर्ती गांवों से दो जंग लगे मोर्टार शेल बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए सेना के बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) को बुलाया गया। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में एहतियाती सुरक्षा व्यवस्था भी की गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक जैसी वस्तु दिखाई दे तो उसे छूने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। ऐसी किसी भी वस्तु की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने, सेना या संबंधित सुरक्षा एजेंसी को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here