Edited By Subhash Kapoor, Updated: 09 Sep, 2026 07:37 PM

पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में कक्षा 7 की एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुंछ (धनुज) : पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में कक्षा 7 की एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के पिता ने पुलिस स्टेशन गुरसाई में शिकायत दर्ज कराई कि 6 सितंबर को घर लौटते समय उनकी नाबालिग बेटी का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। शिकायत के मुताबिक, छात्रा जिस कैब में सवार हुई थी, उसे ज़हूर मुश्ताक उर्फ सोनू चला रहा था। आरोप है कि वह छात्रा को अपने घर ले गया, जहां उसका मित्र मोहम्मद इरफान भी मौजूद था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना गुरसाई में FIR संख्या 95/2026 दर्ज की गई। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 127(3) और 137(2) तथा POCSO अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।