J&K में सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर, मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Jul, 2026 02:39 PM

heavy boulders fell on the road in j k

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बारामूला (  रेजवान मीर ) :  बारामूला जिले के द्रंग–टंगमर्ग मार्ग पर शनिवार को हुए भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गए हैं, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से निलंबित हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गई। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें सड़क से मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सड़क पूरी तरह बहाल होने तक इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें तथा मौसम और यातायात संबंधी आधिकारिक सलाह का पालन करें।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सड़क बहाली का कार्य जारी है और मलबा हटने के बाद यातायात पुनः शुरू किया जाएगा।   

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!