सूने घर में सोने के जेवरात चोरी,  CCTV में कैद हुई वारदात, FIR दर्ज

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Jul, 2026 07:45 PM

gold jewelry stolen from an empty house

घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आर.एस. पुरा  (मुकेश):  आर.एस. पुरा के निकटवर्ती गांव बज्गामढ़ में बीती रात सूने घर में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला सुदेश कुमारी, पत्नी कुलदीप राज, जो BSF में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ बीमार मां का हालचाल जानने के लिए मायके गई हुई थीं। सुबह घर लौटने पर उन्होंने देखा कि AC के नीचे दीवार का हिस्सा टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि घर में चोरी हो चुकी है। महिला के अनुसार चोर घर से एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 20 हजार रुपए नकद तथा अन्य सामान चोरी कर ले गया।

CCTV फुटेज में संदिग्ध की तस्वीर स्पष्ट दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान गांव निवासी वरुण कुमार के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!