Edited By Kamini, Updated: 27 Jun, 2025 12:27 PM

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर अहम खबर सामने आई है। गौरतलब है कि, अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
जम्मू (तनवीर सिंह): श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर अहम खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में श्री अमरनाथ यात्रा के चलते आज जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर रमेश यादव ने बताया कि पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से 2 जुलाई को घाटी के लिए रवाना होगा। इसी के चलते सभी यात्रियों के लिए सारी सुविधाओं का प्रबंध कर लिया गया है। गौरतलब है कि, अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
गौरतलब है कि, श्री बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है और 30 तारीख को इसकी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगी। इसी के साथ-साथ जम्मू के आईजी भीम सेन टूटी (Bhim Sen Tuti) ने भी बताया कि सिक्योरिटी के भी पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि, टूटी ने बताया कि जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रामबन यात्रा मार्ग का हिस्सा हैं इसलिए इन सभी जगह CAPF की भारी तैनाती की गई है।
आईजी भीम सेन ने यात्रियों से अपील की है कि, वे जम्मू से घाटी की ओर यात्रा करने के लिए ऑफिशियल काफिले के साथ ही चलें, कोई भी अलग यात्रा नहीं कर सकता। वहीं उधमपुर के बसंतगढ़ एनकाउंट को लेकर आईजी Bhim Sen Tuti ने बताया सर्च ऑपरेशन चल रहा है और एक आतंकवादी हमने मार गिराया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here