Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Feb, 2026 01:41 PM

कड़ाके की सर्दी के बाद जम्मू मौसम ने करवट ली है और तापमान में बढ़ौतरी हुई है।
जम्मू ( रोशनी ) : कड़ाके की सर्दी के बाद जम्मू मौसम ने करवट ली है और तापमान में बढ़ौतरी हुई है। जम्मू में आज सुबह से ही मौसम साफ और सुहाना बना हुआ है। सूर्य देव के दर्शन आसानी से हो रहे हैं और दूर-दूर तक नीला आसमान नजर आ रहा है। कुल मिलाकर जम्मू संभाग में आज मौसम सामान्य से बेहतर रहा, जिसमें कोई बारिश या बादल छाए नहीं रहे। तापमान भी सामान्य स्तर पर है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है।
मौसम विभाग (IMD और MeT) की जानकारी के अनुसार, कश्मीर घाटी के ऊंचे पहाड़ी इलाकों जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम आदि में आज कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, घाटी के मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहने वाला है। 15 और 16 फरवरी को जम्मू-कश्मीर दोनों संभागों में मौसम सामान्य से शुष्क रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है।16 फरवरी की रात से कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, लेकिन कोई बड़ा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है।
कुल मिलाकर 21 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में कोई प्रमुख बारिश या बर्फबारी की गतिविधि नहीं होने की उम्मीद है, जिससे यात्रा और पर्यटन के लिए अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को ऊंचे इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जहां ठंड और संभावित फिसलन भरी सड़कें हो सकती हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here