Baramulla में बाप-बेटा हुए हादसे का शिकार, बेटे ने तोड़ा दम

Edited By Sunita sarangal, Updated: 12 Oct, 2026 11:28 AM

baramulla accident

इस हादसे में छोटा हाथी वाहन चला रहे मुर्तजा शबीर भट और उनके साथ मौजूद उनके पिता शबीर अहमद भट घायल हो गए।

पट्टन(बारामूला): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन इलाके में हैदरबेग स्थित 10 सेक्टर के पास डंपर और छोटा हाथी वाहन के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार डंपर को मोहम्मद अमीन खान पुत्र गुलाम नबी खान, निवासी जफरान कॉलोनी, श्रीनगर चला रहे थे, जबकि छोटा हाथी वाहन को मुर्तजा शबीर भट पुत्र शबीर अहमद भट, निवासी बिजबेहारा, अनंतनाग चला रहे थे।

इस हादसे में छोटा हाथी वाहन चला रहे मुर्तजा शबीर भट और उनके साथ मौजूद उनके पिता शबीर अहमद भट घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ट्रॉमा अस्पताल पट्टन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुर्तजा शबीर भट को पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घायल पिता शबीर अहमद भट की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जेवीसी अस्पताल, श्रीनगर रेफर कर दिया गया। इस बीच पुलिस पोस्ट पल्हालन ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!