Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Sep, 2026 08:01 PM

अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य शहर में यातायात के सुचारू संचालन, भीड़भाड़ को कम करने तथा सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इस दौरान आम लोगों को नई यातायात व्यवस्था और उससे संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : बारामूला शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और बढ़ती यातायात भीड़ को कम करने के उद्देश्य से ट्रैफिक डी-कंजेशन एवं रेगुलेशन प्लान तैयार किया गया है, जिसे 5 अक्टूबर 2026 से लागू किया जाएगा। इस संबंध में ARTO बारामूला ने बारामूला नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (EO) तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर आम जनता को प्रस्तावित यातायात योजना की जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य शहर में यातायात के सुचारू संचालन, भीड़भाड़ को कम करने तथा सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इस दौरान आम लोगों को नई यातायात व्यवस्था और उससे संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
संबंधित अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे 5 अक्टूबर से लागू होने वाली नई यातायात व्यवस्था का पालन करें और शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here