तेज़ हवाओं के कारण Dal Lake में फंसी शिकारा, पर्यटकों को बचाने के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Oct, 2026 06:51 PM

shikara stranded in dal lake due to strong winds

घटना की जानकारी मिलने पर CRPF और SDRF के जवानों और बचाव दलों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और फंसे हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :   गुरुवार को बताया कि तेज़ हवाओं और बारिश के बीच, श्रीनगर की डल झील में शिकारा फंसने की खबर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के बाद लगभग 15 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डल झील में शिकारा की सवारी का मज़ा ले रहे पर्यटक तब फंस गए जब तेज़ हवाओं और बारिश के कारण उनकी शिकारा नेहरू पार्क के पास अटक गई। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर CRPF और SDRF के जवानों और बचाव दलों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और फंसे हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने कहा, "बचाव कार्य के समय सही संख्या नहीं गिनी गई थी, लेकिन पर्यटकों की संख्या 15 से ज़्यादा हो सकती है।" इस बीच, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारी ने बताया कि सभी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!