Baramulla में सड़क हादसे में 2 मजदूरों की मौत, 2 घंटों तक मौके पर पड़े रहे श/व

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 Oct, 2026 11:26 AM

baramulla accident

हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने कंपनी और संबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

बारामूला(रिजवान मीर): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में संगरी बाईपास के पास निर्माण कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर के पलट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। हादसे के बाद मजदूरों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने साथ न्याय किए जाने की मांग की।

अधिकारियों के अनुसार हादसा संगरी बाईपास क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान हुआ, जब तीन मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में शामिल ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर JK03-7849 बताया गया है।

मृतकों की पहचान मोहम्मद रईक (32), पुत्र मोहम्मद दाऊद, निवासी चंदरकोट, रामबन, तथा अब्बुल वाहिद (45), पुत्र मोहम्मद माली डोही, निवासी जाजर कोटली, जम्मू के रूप में हुई है। घायल मजदूर की पहचान इमरान अहमद डार, निवासी बारामूला के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने कंपनी और संबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि हादसे के बाद करीब दो घंटे तक दोनों मृतकों के शव घटनास्थल पर ही पड़े रहे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में स्थानीय लोगों ने एक ट्रैक्टर की मदद से दोनों शवों को जी.एम.सी. बारामूला पहुंचाया।

मजदूरों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। उनका कहना था कि सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ और इसके लिए संबंधित कंपनी की लापरवाही की जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तथा मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग की।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!