Edited By Sunita sarangal, Updated: 07 Oct, 2026 10:45 AM

सुबह हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
जम्मू(रोशनी): जम्मू में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बाद आज बुधवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह के समय जम्मू शहर सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम काफी कूल-कूल और सुहावना हो गया।
सुबह हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की फुहारें दर्ज की गईं, तो कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश कुछ देर के लिए ही हुई, जिसके बाद मौसम फिर से सामान्य हो गया और धूप निकल आई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर तक जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here