Doda के बाद  Baramulla में भी BJP का प्रदर्शन, Statehood पर छिड़ा सियासी घमासान!

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Sep, 2026 04:44 PM

after doda bjp holds a protest in baramulla too

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी संवैधानिक शासन, शांति, विकास और जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

बारामूला (  रेजवान मीर ) :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर पारित प्रस्ताव के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ख्वाजा बाग स्थित भाजपा कार्यालय, बारामूला में आज प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा उरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष उमर खान के साथ वरिष्ठ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें फारूक अहमद मलिक, हरजीत सिंह सोढ़ी (जिला महासचिव), रियाज अहमद डांटू (जिला प्रवक्ता), शफकत अब्दुल्ला (जिला युवा अध्यक्ष), फरीदा (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा) सहित अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा 28 सितंबर 2026 को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर पारित प्रस्ताव के संदर्भ में किया गया। प्रस्ताव के दौरान भाजपा विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट किया था। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने के पक्ष में है, लेकिन प्रस्ताव में 5 अगस्त 2019 से पहले की संवैधानिक स्थिति, स्वायत्तता तथा अनुच्छेद 370 से जुड़े संदर्भों पर आपत्ति है। भाजपा का कहना है कि राज्य के दर्जे की बहाली का मुद्दा वर्तमान परिस्थितियों, सुशासन और प्रशासन से संबंधित विषयों तक सीमित रहना चाहिए। 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में सुशासन, विकास और जनसमस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादों और विकास संबंधी प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी संवैधानिक शासन, शांति, विकास और जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!