Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Feb, 2026 05:55 PM

अगर आप लोकल या लंबी दूरी की ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है।
जम्मू डेस्क : भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। अगर आप लोकल या लंबी दूरी की ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। अगर आप भी जनरल टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट के लिए UTS ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। 1 मार्च 2026 से रेलवे अपनी पुरानी UTS ऐप को पूरी तरह बंद करने जा रही है। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए एक नई और आधुनिक 'RailOne' सुपर ऐप का सहारा लेना होगा।" पुरानी UTS ऐप को अब 'RailOne' सुपर ऐप से रिप्लेस किया जा रहा है।
1 मार्च 2026 से UTS ऐप बंद
रेलवे 1 मार्च 2026 से पुरानी UTS ऐप को बंद कर रही है। अब जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास बुक करने के लिए नई RailOne सुपर ऐप का इस्तेमाल करना होगा। अच्छी बात यह है कि आपको नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। आप पुराने UTS लॉगिन या IRCTC आईडी से ही RailOne में साइन इन कर सकते हैं।
RailOne ऐप में क्या मिलेगा?
RailOne एक ऑल-इन-वन ऐप है, जिसमें कई सुविधाएं एक साथ मिलेंगी:
जनरल टिकट, रिजर्वेशन और प्लेटफॉर्म टिकट एक ही जगह
ट्रेन का लाइव स्टेटस
PNR और कोच पोजीशन की जानकारी
ई-कैटरिंग से खाना ऑर्डर
Rail Madad के जरिए शिकायत दर्ज
पुराने R-Wallet का बैलेंस सुरक्षित रहेगा
डिजिटल पेमेंट पर छूट
अगर आप UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से जनरल टिकट बुक करते हैं, तो 3% की छूट मिलेगी। यह ऑफर जुलाई 2026 तक मान्य है।
अब रेलवे का मकसद है कि यात्रियों को एक ही ऐप में सारी सुविधाएं मिलें और टिकट बुकिंग पहले से आसान हो जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here