Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Feb, 2026 08:30 PM

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बुधवार को दो दिन के दौरे पर जम्मू और कश्मीर पहुंचे हैं।
श्रीनगर (मीर आफताब): उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बुधवार को दो दिन के दौरे पर जम्मू और कश्मीर पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति को लेकर आया बोइंग बिजनेस जेट विमान शाम को श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, भारतीय सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की।

उपराष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति केंद्र शासित प्रदेश के विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। श्रीनगर में उनके कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here