Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Feb, 2026 05:59 PM

अगर आप रोजाना UPI से पैसे भेजते या रिसीव करते हैं, तो इन नए नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
जम्मू डेस्क : डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप रोजाना UPI से पैसे भेजते या रिसीव करते हैं, तो इन नए नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आप को बता दें कि 14 फरवरी 2026 से UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए कुछ नए नियम लागू हो गए हैं। ये बदलाव सिस्टम को तेज, सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए किए गए हैं। Google Pay, PhonePe और Paytm जैसी सभी UPI ऐप्स पर ये नियम लागू होंगे।
बैलेंस चेक की सीमा
अब आप एक UPI ऐप से दिन में सिर्फ 50 बार ही बैंक बैलेंस देख सकते हैं। अगर आप दो ऐप इस्तेमाल करते हैं तो कुल 100 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे।
अकाउंट डिटेल देखने की लिमिट
लिंक्ड बैंक अकाउंट की जानकारी अब हर ऐप में दिन में 25 बार ही देखी जा सकेगी। इससे सिस्टम पर ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा।
क्रेडिट लाइन से पेमेंट
अगस्त 2026 से UPI पर बिना कार्ड के, प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन से पेमेंट और पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी। यानी छोटे लोन लेना और भुगतान करना आसान होगा।
क्यों किए गए बदलाव?
हर दिन UPI से बहुत ज्यादा लेन-देन होता है। फेल ट्रांजेक्शन और फ्रॉड कम करने के लिए ये नए नियम लाए गए हैं, ताकि पेमेंट और सुरक्षित और तेज हो सके
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here