Jammu: आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है बोझ, इस तारीख से यात्री किराए में हो रही बढ़ौतरी, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Feb, 2026 05:02 PM

jammu common people s pockets are going to be burdened

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वाले लोगों का सफर महंगा होने जा रहा है।

जम्मू (संजीव) :  केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वाले लोगों का सफर महंगा होने जा रहा है। 1 अप्रैल से यात्री किराए में करीब 18 फीसदी की बढ़ौतरी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वैल्फेयर एसोसिएशन के महासचिव विजय चिब का कहना है कि परिवहन आयुक्त के साथ हुई बैठकों में विस्तार से यात्री किराया बढ़ौतरी पर चर्चा हो चुकी है। ट्रांसपोर्टरों ने वाहनों के कास्ट आफ आप्रेशन के आधार व अन्य बिंदुओं पर परिवहन आयुक्त व अन्य वरिष्ठ अ​धिकारियों से कई दौर की बैठकें कर 35 फीसदी किराया बढ़ौतरी का प्रस्ताव सौंपा था। उनका कहना है कि परिवहन आयुक्त की तरफ से सरकार को किराया बढ़ौतरी का विभागीय प्रस्ताव भेजा जा चुका है और अब प्रदेश सरकार पर निर्भर करता है कि वह कितने फीसदी किराया बढ़ौतरी पर अपनी मुहर लगाती है।

आ​धिकारिक सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्टर काफी लंबे समय से किराया बढ़ौतरी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में परिवहन आयुक्त की तरफ से मिले प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार गौर कर रही है। 15 से 18 फीसदी तक यात्री किराए में बढ़ौतरी करने का आदेश अगले महीने मार्च में जारी होगा और यात्री किराया बढ़ौतरी एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!