Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Feb, 2026 06:27 PM

शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
जम्मू-कश्मीर डेस्क: शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर की एक सिख लड़की के कथित अपहरण मामले में DSGMC ने पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं की।
सरना ने कहा कि लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया गया था। उनके मुताबिक, पहले लड़की को दिल्ली लाया गया और बाद में हैदराबाद ले जाया गया। उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम ने लड़की को ढूंढकर सुरक्षित वापस जम्मू-कश्मीर भेज दिया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लड़की को ब्लैकमेल किया जा रहा था, जो बेहद गंभीर मामला है। सरना ने कहा कि ऐसे मामलों में धार्मिक संस्थाओं को आगे आकर परिवारों की मदद करनी चाहिए, लेकिन DSGMC ऐसा करने में नाकाम रही।
सरना ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि शादी से जुड़े मामलों में सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि माता-पिता की सहमति के बिना शादी नहीं होनी चाहिए और किसी भी लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here