Holi पर रेलवे की सौगात: दिल्ली–कटरा और कटरा–वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेनें, Punjab को भी मिलेगा लाभ, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Feb, 2026 01:30 PM

railways holi gift special trains between delhi katra and katra varanasi

Northern Railway ने होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

जम्मू डेस्क ( तनवीर )  :  Northern Railway ने होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा तथा कटरा–वाराणसी रूट पर चलाई जाएंगी।

नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081/04082)

ट्रेन संख्या 04081: नई दिल्ली से रात 23:45 बजे प्रस्थान, श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचने का समय 12:00 बजे।
संचालन अवधि: 21 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक (प्रतिदिन)

ट्रेन संख्या 04082: श्री माता वैष्णो देवी कटरा से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान, नई दिल्ली आगमन 21:20 बजे।
संचालन अवधि: 22 फरवरी 2026 से 9 मार्च 2026 तक (प्रतिदिन)

मुख्य ठहराव: पानीपत, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और मार्टर कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन।

इन ट्रेनों में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। कुल 32 फेरे लगाए जाएंगे।

श्री माता वैष्णो देवी कटरा–वाराणसी स्पेशल (04604/04603)

ट्रेन संख्या 04604: श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 18:15 बजे प्रस्थान, वाराणसी पहुंचने का समय 19:00 बजे (निर्धारित तिथियों पर)
संचालन तिथि: 22 फरवरी, 26 फरवरी, 2 मार्च और 6 मार्च 2026

ट्रेन संख्या 04603: वाराणसी से सुबह 06:00 बजे प्रस्थान, कटरा आगमन 05:00 बजे (निर्धारित तिथियों पर)
संचालन तिथि: 24 फरवरी, 28 फरवरी, 4 मार्च और 8 मार्च 2026

मुख्य ठहराव: मार्टर कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन।

इन ट्रेनों में भी एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। कुल 8 फेरे संचालित किए जाएंगे।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी की पुष्टि कर लें। अधिक जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!