Gold-Silver: ...तो क्या फिर बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम ! एक्सपर्ट्स ने दिए ये संकेत

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Feb, 2026 06:34 PM

gold silver   will gold and silver prices rise again

सोने और चांदी की कीमतों में हाल में उतार-चढ़ाव रहा है, लेकिन बाजार में फिर से तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।

जम्मू डेस्क : सोने और चांदी की कीमतों में हाल में उतार-चढ़ाव रहा है, लेकिन बाजार में फिर से तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारों का कहना है कि कीमतें अभी मजबूत स्तर पर टिकी हैं। अगर ये अहम स्तरों को पार करती हैं, तो बाजार में अच्छी तेजी आ सकती है।

शुक्रवार को MCX पर चांदी 3.62% बढ़कर 2,44,999 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। सोना भी 305 रुपए बढ़कर 1,56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

विदेशी बाजार में भी सुधार दिखा। हाजिर चांदी 77.27 डॉलर प्रति औंस और हाजिर सोना 5,063 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह उछाल नई खरीदारी और डॉलर की कमजोरी के कारण माना जा रहा है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने के लिए 1,50,000 रुपए मजबूत आधार है। अगर यह 1,60,000 के ऊपर टिकता है तो 1,70,000 तक जा सकता है। चांदी के लिए 2,33,000–2,35,000 रुपए मजबूत सपोर्ट है और 2,65,000 के ऊपर जाने पर 2,80,000 तक बढ़ सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!