Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Feb, 2026 10:35 AM

कश्मीर में रात का तापमान थोड़ी बढ़ौत्तरी दर्ज की गई है।
जम्मू/श्रीनगर (अरुण) : कश्मीर में रात का तापमान थोड़ी बढ़ौत्तरी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 3 डिग्री अधिक है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान कश्मीर में 40 दिनों की सबसे ठंडी अवधि ‘चिल्लई कलां’ खत्म होने के बाद से धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ रहा है।
वहीं उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो मौसम के औसत शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम से से दो डिग्री अधिक था। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। घाटी के अन्य स्थानों में से काजीगुंड का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री, कोकरनाग में शून्य डिग्री सेल्सियस एवं कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here