Poonch में Hit-and-Run, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Sep, 2026 11:49 AM

poonch road accident

पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुंछ(धनुज शर्मा): पुंछ जिले के कलई इलाके में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में खानातर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महमूद अहमद पुत्र अब्दुल लतीफ, निवासी खानातर, पुंछ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महमूद अहमद मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से काम के लिए जा रहा था। इसी दौरान कलई के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!