जम्मू-कश्मीर : SHO को गाड़ी से कुचलने वाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Sep, 2026 11:13 AM

police constable who hits sho with his car arrested

पूरे मामले की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया।

अनंतनाग(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के अनंतनाग जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल पर अपनी गाड़ी से एक SHO को टक्कर मारने के आरोप लगे हैं। इसी के चलते उसे गिरफ्तार किया गया है।

पूरे मामले की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया। उस पर आरोप है कि उसने बिजबेहरा पुलिस स्टेशन के पास अपनी गाड़ी से एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार देर रात हुई जब SHO मजीद अहमद खान ड्यूटी पर थे और पुलिस स्टेशन के पास गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान SG Ct मोहम्मद अब्दुल्ला वानी पुत्र खुर्शीद अहमद वानी के तौर पर हुई है, जो कोकरनाग के बिंदू का रहने वाला है।

PunjabKesari, Police Constable who hits SHO with his car Arrested

उन्होंने बताया कि आरोपी की ऑल्टो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JK16A-3739 है, को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायल SHO को शुरुआती इलाज के लिए SDH बिजबेहरा ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए श्रीनगर के बोन एंड जॉइंट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!