J&K Breaking : किश्तवाड़ के बाद अब इस इलाके में Encounter, 3 आतंकी हुए ढेर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Sep, 2024 10:19 AM

3 terrorists killed in baramulla encounter

फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

बारामूला(मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन के चक टप्पर इलाके में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं, अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कल देर रात शुरू हुई चक टप्पर मुठभेड़ में दो और अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। इसके बाद मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। आतंकवादी एक स्कूल की इमारत के अंदर फंसे हुए थे।

यह भी पढ़ें :  Mata Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए Good News, चलेंगी Special Trains

जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने के.एन.ओ. को बताया कि सेना की 29 आर.आर., सी.आर.पी.एफ. और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद बारामूला जिले के पट्टन के चक टप्पर गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था। जब संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक 3 आतंकी मारे जा चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!