J&K में महिला की ह*त्या का सनसनीखेज मामला, खून से लथपथ मिला श*व

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Oct, 2026 01:42 PM

sensational case of a woman s murder in j k

हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और हमलावरों की पहचान करने तथा हत्या से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलवामा ( मीर आफताब ) :  जम्मू-कश्मीर में एक महिला के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के परिगाम गांव में सोमवार तड़के, अज्ञात हमलावरों ने एक 70 वर्षीय महिला की उसके घर के अंदर कथित तौर पर हत्या कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5:00 बजे हुई, जब महिला का बेटा फज्र की नमाज पढ़ने के लिए पास की एक मस्जिद में गया हुआ था।

उन्होंने बताया कि हमलावर कथित तौर पर घर में घुसे और महिला का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इस दौरान उसका खून से लथपथ हालत में शव मिला।

अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान 70 वर्षीय जाना बेगम के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय गुलाम अहमद भट की पत्नी थीं। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और हमलावरों की पहचान करने तथा हत्या से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!