जम्मू-अखनूर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नहर में गिरा वाहन

Edited By VANSH Sharma, Updated: 21 Feb, 2026 03:25 PM

vehicle falls into canal on jammu akhnoor highway

जम्मू-अखनूर हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया।

जम्मू (रोशनी): जम्मू-अखनूर हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही कि उस समय नहर में सफाई का काम चल रहा था और पानी बंद था, जिससे कार सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के वक्त मंत्री सतीश शर्मा वहां से गुजर रहे थे। जैसे ही उन्हें घटना का पता चला, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। मंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों को फटकार भी लगाई, जो मदद करने की बजाय वीडियो बना रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे समय पर वीडियो नहीं, बल्कि इंसानियत दिखानी चाहिए।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घायलों को तुरंत जम्मू के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजह की जांच की जा रही है। यह घटना सड़क सुरक्षा के साथ-साथ आपात स्थिति में लोगों की जिम्मेदारी की भी याद दिलाती है। मंत्री सतीश शर्मा की तुरंत मदद से लोगों की जान बच गई और उन्होंने समाज के लिए एक अच्छा संदेश दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!