Edited By VANSH Sharma, Updated: 21 Feb, 2026 05:23 PM

जम्मू के रिंग रोड पर दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा।
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू के रिंग रोड पर दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग भी तुरंत मदद के लिए आगे आए।
जानकारी के अनुसार, एक गाड़ी में सवार करीब 5–6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जम्मू पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर काफी तेज थी, जिससे गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here