Jammu में संदिग्ध दिखने से मचा हड़कंप, इलाके में डर का माहौल

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Jun, 2025 04:53 PM

there was a stir in jammu due to suspicious sighting

इसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

रामकोट : रामकोट के गरडा इलाके में गत रात को संदिग्ध देखे जाने पर इलाके में डर का माहौल है जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि किसी रिश्तेदार के घर में फंक्शन में गया था और आते समय 9:00 बजे के करीब तलेन नाला के पास एक बकरवाल समुदाय के घर के पास दो संदिग्धों ने मुझे रोका और जब रुकने की आवाज दी तो उसके बाद मैं वहां से बड़ी मुश्किल से निकाला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस विभाग और अन्य एजेंसी को दे दी गई है इसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः  Israel-Iran तनाव पर बोले Omar Abdullah, ''हमें उम्मीद है कि ... ''

 जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि ऐसे वाक्य कई बार इस इलाके में पहले भी हो चुके हैं लेकिन आज तक पुलिस के हाथों में कोई सफलता नहीं मिली है पिछले दो महीने पहले पंच तिरथी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो दिन मुठभेड़ चली थी जिसके बाद आतंकवादी सुरक्षा बलों को चकमा देकर वहां से भाग गए थे। वहीं कई बार लोगों ने सरकार से इस इलाके में पुलिस चौकी की मांग की थी परंतु आज तक लोगों की मांग पूरी नहीं हुई है।

 लोगों ने बताया कि वे इस समय डरे हुए हैं पिछले दो महीने पहले भी कुछ आज से हालात बने हुए थे जिस इलाके में डर का माहौल बना हुआ था लेकिन आज 2 महीने के बाद फिर से हालत पहले जैसे हो चुके हैं लोगों ने प्रशासन से एक बार फिर मांग की है कि इस इलाके में पुलिस की चौकी होना बहुत जरूरी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!