पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, मचैल माता के दर्शन करने वालों की संख्या 1 लाख पार

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Aug, 2026 10:24 AM

shri machail mata yatra 2026

यात्रा मार्ग पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, लंगर और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

किश्तवाड़(मुकेश): पवित्र मां मचैल चंडी यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। बैसाखी के बाद से अब तक 1 लाख 11 हजार 500 श्रद्धालु मां मचैल चंडी के पावन दरबार में माथा टेक चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

PunjabKesari, Shri Machail Mata Yatra 2026

यात्रा मार्ग पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, लंगर और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह लंगर लगाए गए हैं, जहां हजारों यात्रियों को निःशुल्क भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

माता के जयकारों से पूरा यात्रा मार्ग भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा के बावजूद पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां के दरबार तक पहुंच रहे हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होगी तथा यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!