RS Pura: श्री राधा-कृष्ण मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं का लगा तांता

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Sep, 2026 08:07 PM

rs pura religious event at shri radha krishna temple

आज का दिन श्री राधा जी के प्रकट दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री राधा जी प्रेम, भक्ति और त्याग की प्रतीक हैं तथा उनके जीवन से भगवान श्री कृष्ण के प्रति सच्ची भक्ति और समर्पण की प्रेरणा मिलती है।

आर.एस. पुरा (मुकेश) :  राधा अष्टमी के पावन अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राधा माधव ट्रस्ट की ओर से वार्ड नंबर पांच स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने राधा अष्टमी का व्रत रखकर अपने बच्चों एवं परिवार की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, आर.एस. पुरा बाजार में राधा सरकार के भक्तों की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में श्री मंगू शास्त्री जी महाराज ने विशेष रूप से पहुंचकर श्रद्धालुओं को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन श्री राधा जी के प्रकट दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री राधा जी प्रेम, भक्ति और त्याग की प्रतीक हैं तथा उनके जीवन से भगवान श्री कृष्ण के प्रति सच्ची भक्ति और समर्पण की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म के मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा करने तथा समाज में शांति एवं भाईचारा कायम रखने का आह्वान किया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!