Jammu में नवरात्रि में शुरू होगा शतचंडी महायज्ञ, आयोजकों ने श्रद्धालुओं से की अपील

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Sep, 2026 05:33 PM

shatchandi mahayagya to begin in jammu during navratri

आयोजकों ने अपील की कि जिनके पास समय हो, वे अधिक से अधिक संख्या में इस यज्ञ में भाग लें और हवन में बैठकर पुण्य के भागी बनें।

जम्मू ( रोशनी ) :  शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मढ़ में 11 अक्टूबर से शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस संबंध में यज्ञ के आयोजकों ने जानकारी देते हुए सभी श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। यज्ञ की जानकारी देते हुए संत श्री सुरेश शास्त्री जी ने बताया कि शारदीय नवरात्रि से यह शतचंडी महायज्ञ शुरू हो रहा है। यज्ञ तो पहले भी होते रहे हैं, यही हमारी संस्कृति है और ये हमारे ऋषि-मुनियों की मूल्यवान परंपरा है। ऋषि-मुनियों की परंपरा को आगे चलाने के लिए ही इन यज्ञों का आयोजन होता है। 

संत श्री सुरेश शास्त्री जी ने कहा कि इस यज्ञ का एक ही उद्देश्य है - समस्त लोगों का आत्म-कल्याण, राष्ट्र का कल्याण, भारत देश की उन्नति और पूरे विश्व में मंगल ही मंगल हो। हमारा नारा है - धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो। विश्व कल्याण के लिए ही ये धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई दक्षिणा निर्धारित नहीं की गई है। अपनी श्रद्धा से कोई एक रुपया दे या एक लाख दे, सब स्वीकार है।

उन्होंने कहा कि जीवन में जीते-जीते बड़ी परेशानियां आती हैं। जो भी जीवन में परेशान है, इन यज्ञों से उसे लाभ होता है, मार्गदर्शन मिलता है और जीने की एक अच्छी कला आती है। इस दौरान मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास चौधरी, पूर्व DDC मढ़ बलबीर लाल और अन्य गण्यमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने अपील की कि जिनके पास समय हो, वे अधिक से अधिक संख्या में इस यज्ञ में भाग लें और हवन में बैठकर पुण्य के भागी बनें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!