Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Oct, 2026 01:06 PM

जम्मू मंडल में त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पैशल ट्रेन 04081/04082 के संचालन का निर्णय लिया है।
जम्मू(मगोत्रा): जम्मू मंडल में त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पैशल ट्रेन 04081/04082 के संचालन का निर्णय लिया है।
पहले इस ट्रेन को दिनांक 8 अक्तूबर से 26 अक्तूबर के बीच चलाने का निर्णय लिया गया था, तथा अब दशहरा/नवरात्रि की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, इसके अतिरिक्त फेरों के रूप में दिनांक 2 अक्तूबर से 5 अक्तूबर के बीच भी चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रैस नई दिल्ली से दिनांक 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन होते हुए, अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दिनांक 3, 4 और 5 अक्तूबर 2026 को रात 9:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रात: 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर रेलवे ने गाड़ी संख्या 12426 जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड ए.सी. का एक अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का भी निर्णय लिया है।
यह अतिरिक्त कोच दिनांक 4, 5, 10, 14, 15, 16 और 17 अक्तूबर साथ ही दिनांक 18 अक्तूबर से 26 नवम्बर 2026 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन में जोड़ा जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here