Edited By Sunita sarangal, Updated: 12 Apr, 2025 11:01 AM

स्कूल शिक्षा विभाग (एस.ई.डी.) जम्मू और कश्मीर सरकार ने 210 प्रधानाध्यापकों और समकक्षों का स्थानांतरण कर नई जगहों पर नियुक्त किया है।
जम्मू: स्कूल शिक्षा विभाग (एस.ई.डी.) जम्मू और कश्मीर सरकार ने 210 प्रधानाध्यापकों और समकक्षों का स्थानांतरण कर नई जगहों पर नियुक्त किया है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला कुपवाड़ा में प्रधानाचार्य सरकारी हाई स्कूल एशपोरा मंजूर अहमद खान का तबादला ब्वॉयज हाई स्कूल चंडीगाम कुपवाड़ा में किया गया है जबकि प्रधानाचार्य हाई स्कूल वारपोरा बारामूला मोहम्मद मूसा लोन का तबादला ब्वॉयज हाई स्कूल हंगाह कुपवाड़ा में किया गया। इसी तरह प्रधानाचार्य ब्वॉयज हाई स्कूल (बी.एच.एस.) प्यारेपोरा कुपवाड़ा गुलाम नबी पीर का तबादला बी.एच.एस. कैंठपोरा कुपवाड़ा में किया गया।
यह भी पढ़ेंः Kishtwar Encounter: सुरक्षाबलों ने आतंकियों के कमांडर सहित 3 को किया ढेर, पढ़ें पूरा Update
वहीं प्रधानाचार्य ताहिर कादरी का तबादला जी.एच.एस. पंडेरथा श्रीनगर से बी.एच.एस. नारबल बड़गाम किया गया, प्रधानाचार्य एच.एस. केसरमुला बड़गाम का तबादला बी.एच.एस. ओमपोरा में किया गया है। प्रधानाचार्य नजीर हुसैन आजाद का तबादला एच.एस. भाटा डोडा से बी.एच.एस. राजपुर कमिला राजौरी में किया गया है जबकि प्रधानाचार्य मोहम्मद अमीन वानी का तबादला एच.एस. मुकाम पीरां बारामूला से बी.एच.एस. वाडर पाईं कुपवाड़ा में कर दिया गया है। इसी प्रकार प्रधानाचार्य मोहम्मद जलील भट का तबादला एच.एस. संग्रां अनंतनाग से बी.एच.एस. वेरीनाग अनंतनाग में किया गया।
वहीं प्रधानाचार्य प्रेम चंद का तबादला एच.एस. खनैरी (रम्सा) जम्मू से जी.एस.एस. अघोर जम्मू में किया गया। प्रधानाचार्य उधमपुर जगदीश राज का तबादला एच.एस. गलोटे उधमपुर से जी.एस.एस. बैनग्लाड साम्बा में किया गया है जबकि प्रधानाचार्य देविन्द्र कुमार का तबादला एच.एस. कियाड किश्तवाड़ से जी.एस.एस. भगवती नगर जम्मू में किया गया है। वहीं प्रधानाचार्य अजय कुमार का तबादला एच.एस. जगोटा डोडा से जी.एस.एस. गलक कठुआ में किया गया जबकि प्रधानाचार्य रोमेश चंद्र का तबादला जी.एस.एच. भिंगाडा रामबन से जी.एस.एच. डिंगा अम्बा कठुआ में किया गया।
यह भी पढ़ेंः Akhnoor Encounter में बड़ी Update, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक अधिकारी शहीद
दूसरी तरफ मेहमूदा जबीन प्रधानाचार्य बी.एच.एस. रीनान कुपवाड़ा से तबादला कर जी.एच.एस. गूसे कुपवाड़ा में तैनात किया गया है जबकि सुभाष चंद्र प्रधानाचार्य हाई स्कूल कंसर डोडा का तबादला जी.एच.एस. हीरानगर कठुआ में किया गया है। वहीं गुलाम अब्बास प्रधानाचार्य हाई स्कूल जांडी रियासी से तबादला कर उन्हें गवर्नमैंट हाई स्कूल जमोला राजौरी में नियुक्त किया गया है। इसी तरह अर्चना शर्मा प्रधानाचार्य एच.एस. मानू कठुआ को स्थानांतरित कर उन्हें जी.एस.एच. जन्खड कठुआ में तैनात किया गया है।
वहीं तिलक राज प्रधानाचार्य एच.एस. धरमाडी रियासी से तबादला कर उन्हें जी.एस.एच. कालाकोट राजौरी में नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। गुलशन आरा प्रधानाचार्य जी.एच.एस. किथड उधमपुर का तबादला कर उन्हें जी.एच.एस. किथड उधमपुर में तैनात किया गया है। इसी प्रकार नसीब चंद प्रधानाचार्य हाई स्कूल गोस्ती डोडा का स्थानांतरण हाई स्कूल शेरपुर कठुआ में किया गया है।
वहीं अब्दुल रशीद प्रधानाचार्य हाई स्कूल नागनी डोडा का तबादला हाई स्कूल अलली डोडा में किया गया। कमलेश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य रामबन का स्थानांतरण गवर्नमैंट हाई स्कूल रामूस रामबन से हाई स्कूल अथीआलता कठुआ में किया गया है। अहमद हुसैन प्रधानाचार्य हाई स्कूल जगोट डोडा का स्थानांतरण हाई स्कूल बधाल राजौरी में किया गया है जबकि अब्दुल माजिद प्रधानाचार्य हाई स्कूल कैन्थी रियासी का तबादला हाई स्कूल बगला राजौरी में किया गया। वहीं सुषमा थापा प्रधानाचार्य हायर सैकेंडरी स्कूल गढ सामना उधमपुर का तबादला कर उन्हें हाई स्कूल बन कठुआ में नियुक्त किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here