Amarnath Yatra 2026: जम्मू पहुंचने लगे साधु, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगा मंदिरों का शहर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 16 Jun, 2026 12:18 PM

sadhus arriving in jammu for amarnath yatra

जैसे-जैसे अमरनाथ यात्रा की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तीर्थयात्रियों का उत्साह बढ़ने लगा है।

जम्मू(कमल): जैसे-जैसे अमरनाथ यात्रा की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तीर्थयात्रियों का उत्साह बढ़ने लगा है। इस वर्ष वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू होने जा रही है लेकिन देश के कोने-कोने से साधु और संतों का आगमन शुरू हो चुका है।

PunjabKesari, Sadhus arriving in Jammu for Amarnath Yatra

बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए कई साधु जम्मू पहुंचने लगे हैं। इन साधुओं को पुराने शहर के राम मंदिर में ठहराया जा रहा है क्योंकि पुरानी मंडी के ऐतिहासिक श्री राम मंदिर साधुओं का जम्मू में बेस कैम्प हैं। यह स्थान यात्रा शुरू करने से पहले एक प्रमुख पड़ाव है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने से काफी समय पहले ही देश भर के साधु-संतों और आध्यात्मिक साधकों का जत्था जम्मू पहुंचना शुरू कर देते हैं जिससे जम्मू में माहौल काफी धार्मिक बन जाता है।

PunjabKesari, Sadhus arriving in Jammu for Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में साधुओं की आमद से जम्मू शहर के स्थानीय लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। जम्मू के लोगों ने हमेशा से साधु और संतों का खुले दिल से स्वागत किया है। मुबारक मंडी जम्मू स्थित श्रीराम मंदिर ही नहीं अपितु आसपास के परिसरों में साधु-संतों का अस्थायी निवास होता है। यात्रा शुरू होने से कई हफ्ते पहले ही साधु जम्मू पहुंचना शुरू कर देते हैं ताकि वे अपनी धार्मिक गतिविधियों, प्रार्थनाओं और लंगर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित कर सकें

PunjabKesari, Sadhus arriving in Jammu for Amarnath Yatra

सोमवार को जम्मू पहुंचने के बाद श्री राम मंदिर परिसर में “बम बम भोले“ और शिव भजनों के जयकारे गूंजने लगे हैं। मंदिर में लंगर की व्यवस्था की जाती है। कई साधुओं के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा मंदिर परिसरों में भोजन की व्यवस्था भी शुरू कर दी जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!