बिजली घर में लगी भयानक आग, धमाकों से दहला इलाका, कई गांवों की सप्लाई ठप

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jun, 2026 05:55 PM

fire at raiya power station

स्थानीय लोगों के अनुसार धमाकों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

सांबा(अजय): जिला सांबा के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रेईयां गांव स्थित बिजली घर में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने से पहले बिजली घर से लगातार तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बिजली घर को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार धमाकों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। शुरुआत में लोगों को लगा कि सीमा से सटे क्षेत्र में कोई बड़ी घटना हुई है, लेकिन बाहर आने पर उन्होंने देखा कि बिजली घर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि उस समय बिजली घर में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की इस घटना में बिजली घर के उपकरणों और अन्य संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद रेईयां और आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!