Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Jun, 2026 02:03 PM

यात्रियों की आमद को देखते हुए होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उत्साह का माहौल है।
जम्मू ( संजीव दुबे ) : श्री अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले श्रद्धालुओं को यात्रा किराये में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा। विभिन्न यात्री वाहनों के किराये में करीब 18 फीसदी तक वृद्धि करने का फैसला लिया गया है। इस बढ़ोतरी का असर यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं पर पड़ेगा। वहीं, आगामी सप्ताह से देशभर के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का जम्मू पहुंचना शुरू हो जाएगा। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जम्मू शहर में धार्मिक व व्यावसायिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
यात्रियों की आमद को देखते हुए होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष यात्रा के दौरान कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here