अमरनाथ यात्रा से पहले केंद्र सतर्क! Amit Shah करेंगे सुरक्षा इंतजामों का जायजा

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Jun, 2026 09:01 PM

centre on alert ahead of amarnath yatra

बैठक में आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और जम्मू-कश्मीर की समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

जम्मू ( संजीव दुबे )  :   केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कल नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक अहम उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और जम्मू-कश्मीर की समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। 

बैठक में उपराज्यपाल Manoj Sinha, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, डीजीपी नलिन प्रभात सहित गृह मंत्रालय, सेना, अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। अधिकारियों द्वारा अमरनाथ यात्रा मार्गों, यात्री सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात प्रबंधन और आतंकवाद-रोधी रणनीतियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। 

सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और केंद्र सरकार ने बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती को मंजूरी दी है। बैठक में यात्रा को सुरक्षित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए अंतिम रणनीति पर भी चर्चा होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!