अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बाड़ी ब्राह्मणा स्टेशन पर संयुक्त  Mock Drill

Edited By Vatika, Updated: 18 Jun, 2026 02:40 PM

amarnath yatra 2026

श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे

जम्मू(दिनेश) : श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा एवं आपदा राहत एजेंसियों के बीच समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था।

मॉक ड्रिल में जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), मेडिकल टीम तथा 157 टेरिटोरियल आर्मी (TA) के जवानों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान संभावित आपात स्थिति से निपटने, सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता, विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया गया। सभी विभागों ने निर्धारित योजना के अनुसार अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

अधिकारियों के अनुसार, मॉक ड्रिल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और इसका उद्देश्य अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी संभावित चुनौती से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह तैयार रखना है। प्रशासन ने बताया कि यात्रा से पहले विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर इस प्रकार के सुरक्षा अभ्यास आगे भी जारी रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!