अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू प्रशासन सख्त, ट्रांसपोर्ट विभाग ने उठाए ठोस कदम

Edited By Kamini, Updated: 23 Jun, 2026 07:49 PM

transport department takes decision ahead of amarnath yatra

श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए खास खबर सामने आई है। दरअसल, यात्रा को लेकर प्रशासन और ट्रांसपोर्ट विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है।

जम्मू (तनवीर सिंह): श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए खास खबर सामने आई है। दरअसल, यात्रा को लेकर प्रशासन और ट्रांसपोर्ट विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 3 जुलाई 2026 श्री बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा शुरू होने जा रही है। वहीं जिला जम्मू के ट्रांसपोर्ट विभाग ने आज एक ठोस कदम उठाया है।

PunjabKesari

जम्मू के ट्रांसपोर्ट विभाग का कहना है कि, जिस तरह ई रिक्शा व ऑटो अपनी मनमानी का किराया वसूलते हैं। उसी को चलते आज से जम्मू जिले में चलने वाले ऑटो रिक्शा,ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, ई-ऑटो और अन्य वाहनों में स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से मंजूर किराया चार्ट लगाना जरूरी है। विभाग का कहना है कि, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और ई-ऑटो के ऑपरेटरों द्वारा ज़्यादा किराया वसूलने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं में लोगों का भरोसा कम होता है। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, ई-ऑटो और अन्य वाहनों के लिए किराया तय करने का तरीका स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, जम्मू और कश्मीर द्वारा मंज़ूर किया जा चुका है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा मंज़ूर किराया पैम्फलेट/चार्ट को गाड़ी के अंदर ऐसी जगह पर लगाएं/चिपकाएं जहां से यात्री उसे आसानी से देख सकें।

किराया चार्ट को हमेशा साफ-सुथरी और अच्छी हालत में रखा जाना चाहिए। अगर लगाया गया किराया चार्ट खराब हो जाता है, उस पर कुछ लिखा-मिटाया जाता है, फट जाता है या पढ़ा नहीं जा सकता है, तो गाड़ी के मालिक/ऑपरेटर को तुरंत उसे नई कॉपी से बदलना होगा, जो नीचे हस्ताक्षर करने वाले अधिकारी के ऑफिस से मिल सकती है। कोई भी ऑपरेटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा मंजूर और किराया चार्ट में दिखाए गए रेट से ज़्यादा किराया नहीं वसूलेगा। लोगों की सुविधा और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा मंजूर किए गए किराए का पालन सुनिश्चित करने के लिए, यह आदेश जारी किए गए हैं।

वहीं आपको बता दें कि, आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए कुलगाम, पुलवामा, श्रीनगर और गांदरबल के ऊपरी इलाकों, घने जंगलों, नर्सरियों, बाग-बगीचों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व सुरक्षाबलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!