Edited By Sunita sarangal, Updated: 24 Jun, 2026 10:56 AM

जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 29 जून को इंदौर-माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रैस (22941) को जालंधर कैंट स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
जम्मू(तनवीर सिंह): यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से जम्मू मंडल के मुकेरियां स्टेशन पर विकास कार्य के चलते ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। जानकारी के अनुसार यह कार्य 23 जून, 2026 से 01 जुलाई, 2026 तक चलेगा। इसके चलते 9 दिनों तक जम्मू और माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर रेल संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट और डायवर्ट करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 29 जून को इंदौर-माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रैस (22941) को जालंधर कैंट स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसी प्रकार 30 जून को दुर्ग-माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रैस (12549) भी कैंट तक ही चलेगी। वापसी दिशा में 1 जुलाई को कटड़ा-इंदौर एक्सप्रैस (22942) तथा 2 जुलाई को कटड़ा-दुर्ग एक्सप्रैस (12550) का संचालन कटड़ा के बजाय जालंधर कैंट स्टेशन से किया जाएगा।
इसके अलावा जम्मू-अहमदाबाद एक्सप्रैस (19224) और अहमदाबाद-जम्मू एक्सप्रैस (19223) को 25 जून से 30 जून तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें गुरदासपुर, अमृतसर और ब्यास के रास्ते संचालित होंगी, जिसके कारण कई स्टेशनों पर उनका निर्धारित ठहराव नहीं होगा।
जालंधर-पठानकोट सैक्शन पर चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार 29 जून और 1 जुलाई को पठानकोट-जालंधर सिटी पैसेंजर (74904) दो घंटे की देरी से रवाना होगी, जबकि जालंधर सिटी-पठानकोट पैसेंजर (54621) भी निर्धारित समय से एक घंटे देरी से चलेगी।
इसके अलावा 27 जून से 1 जुलाई तक जालंधर सिटी-पठानकोट सैक्शन पर चलने वाली कुछ पैसेंजर और एक्सप्रैस ट्रेनों का मुकेरियां स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार कुल 23 ट्रेनें हैं जो प्रभावित होंगी।
वहीं यात्रियों को सूचित किया जाता है कि वे अपनी यात्रा की शुरुआत करने से पहले ट्रेन तथा मार्ग की सही जानकारी प्राप्त करें। जानकारी के लिए यात्री 139 हेल्पलाइन, NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग भी कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here