Amarnath Yatra को लेकर High Alert, सर्च ऑपरेशन दौरान कई OGW हिरासत में

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jun, 2026 11:01 AM

amarnath yatra on high alert

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह बड़े पैमाने का अभियान सुरक्षाबलों के आपसी समन्वय से विशेष सुरक्षा आकलन के आधार पर चलाया जा रहा है।

श्रीनगर(एजैंसी): आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए कुलगाम, पुलवामा, श्रीनगर और गांदरबल के ऊपरी इलाकों, घने जंगलों, नर्सरियों, बाग-बगीचों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व सुरक्षाबलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह बड़े पैमाने का अभियान सुरक्षाबलों के आपसी समन्वय से विशेष सुरक्षा आकलन के आधार पर चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा वार्षिक यात्रा को बाधित करने की किसी भी संभावित कोशिश को समय रहते विफल करना है।

दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों पर विशेष ध्यान

तलाशी अभियान जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर केंद्रित है, विशेषकर उन दूरदराज और दुर्गम इलाकों में जहां खतरे की आशंका ज्यादा रहती है। सुरक्षा कर्मियों ने इन क्षेत्रों में गहन सर्च ऑपरेशन और क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास किए हैं। पुलिस टीमों ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर वन मार्गों, ऊंचाई वाले इलाकों, बाग-बगीचों और नर्सरी क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मकसद संभावित सुरक्षा खतरों की पहचान कर उन्हें समाप्त करना है, ताकि यात्रा मार्ग और आस-पास के इलाके पूरी तरह सुरक्षित रहें।

ओवर ग्राउंड वर्कर्स पर कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार अभियान के दौरान कई ऐसे ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओ.जी.डब्ल्यू.) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिन पर उग्रवादी नेटवर्क को रसद सहायता मुहैया कराने का संदेह है। यात्रा से पहले अपनाए जा रहे एहतियाती सुरक्षा उपायों के तहत उनकी गतिविधियों और संभावित संबंधों की गहन जांच की जा रही है। यह कदम यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है।

व्यापक सुरक्षा रणनीति का हिस्सा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान एक व्यापक सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य न सिर्फ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि स्थानीय निवासियों तथा यात्रा से जुड़े सभी पक्षों की सुरक्षा और क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखना भी है।

सुरक्षाबल हर स्तर पर सतर्क हैं और जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वन क्षेत्रों से लेकर यात्रा मार्ग तक हर संवेदनशील बिंदु पर चौकसी बरती जा रही है, ताकि श्री अमरनाथ जी यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!