Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Jun, 2026 10:28 AM

पिछले 48 घंटे से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों ने कहा कि मौसम का ये बदलाव राहत देने वाला है।
जम्मू(रोशनी): दो दिन की भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान जम्मू के लोगों को सोमवार को बड़ी राहत मिली। सोमवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलती रहीं, धूप नहीं निकली और गर्मी का एहसास कम हो गया। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। बारिश की फुहारों से तापमान में काफी गिरावट आई और मौसम सुहाना और कूल-कूल हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडे मौसम का आनंद लेते दिखे। बच्चे और बड़े सभी ने इस बदलाव का मजा लिया।
मौसम विभाग ने पहले ही जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों के लिए अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार आज तेज हवाएं, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी के दौरान बिजली के खंभों, तारों और पुराने पेड़ों से दूर रहें। पिछले 48 घंटे से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों ने कहा कि मौसम का ये बदलाव राहत देने वाला है। अब लोग आराम से बाहर निकल पा रहे हैं और मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here