Amarnath Yatra को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर, भगवती नगर बेस कैंप का खंगाला चप्पा-चप्पा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Jun, 2026 03:40 PM

search operation at amarnath yatra base camp bhagwati nagar

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर सरकार, प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर सफाई, पानी, बिजली, टॉयलेट और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलें, इसके लिए लगातार काम चल रहा है। कैंपों में टेंट, मेडिकल पोस्ट और लंगर की व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। इसी कड़ी में आज श्री अमरनाथ यात्रा बेस कैंप भगवती नगर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा सर्च अभियान चलाया। जवानों ने आधुनिक उपकरणों और डॉग स्क्वॉड के साथ पूरे बेस कैंप के चप्पे-चप्पे की जांच की। साथ ही संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की गहन तलाशी ली।

अधिकारियों का कहना है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बेस कैंप से लेकर गुफा तक सी.सी.टी.वी., ड्रोन और जवानों की तैनाती रहेगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा न करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी, ताकि 3 जुलाई से शुरू हो रही यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!