दर्दनाक हादसा: आग की चपेट में आया घर, सब कुछ जलकर राख

Edited By Kamini, Updated: 27 Jan, 2026 01:53 PM

fire in house

राजौरी में एक घर में आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है।

राजौरी (शिवम बख्शी): राजौरी में एक घर में आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है। जिला राजौरी के तहसील कालाकोट स्थित पंचायत जगनी के वार्ड नंबर-2 में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें संदीप सिंह रशपाल सिंह का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

PunjabKesari

इस हादसे में घर में रखा सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया है, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। प्रशासन ने भी इस घटना की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल परिवार को राहत और मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए घरों में बिजली वायरिंग की नियमित जांच आवश्यक है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!