पुलिस ने Blind Murder केस में किया Shocking खुलासा, सच्चाई जान उड़े होश

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Dec, 2024 12:06 PM

police made a shocking disclosure in the blind murder case

इस जघन्य हत्याकांड में जांच के दौरान बलविंदर सिंह निवासी गढ़खाल की संलिप्तता होने के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

अखनूर : अखनूर की पुलिस कुछ ही घंटों में एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिहार के एक मजदूर की गांव गढ़खाल अखनूर में एक ब्लाइंड मर्डर का मामला सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पी.पी. गढ़खाल में मजदूर पप्पू पासवान (32) पुत्र बेघू पासवान निवासी अररिया बिहार का शव गांव गढ़खाल में खेत में घास से ढंका हुआ मिला था। इस जघन्य हत्याकांड में जांच के दौरान बलविंदर सिंह निवासी गढ़खाल की संलिप्तता होने के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

अखनूर पुलिस स्टेशन में आयोजित एक प्रैस कॉन्फ्रैंस में जम्मू ग्रामीण एस.पी. बृजेश शर्मा ने बताया कि प्रवासी मजदूर की हत्या की गुत्थी मात्र कुछ घंटों में ही सुलझाकर अखनूर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार जब्त

उन्होंने बताया कि मृतक पप्पू यादव पिछले कुछ दिनों पूर्व ही घर से वापस लौटा था। वह अपनी पत्नी से मिलने अखनूर के गांव गढ़खाल आया था। उसे वापस ले जाने की संभावना जताई तो आरोपी बलविंदर सिंह ने पत्नी के अवैध संबंध के चलते क्रोधित होकर तेजधार हथियार से पप्पू यादव की हत्या कर शव खेतों में फैंक दिया।

आरोपी बलविंदर सिंह के घर पर ही पप्पू यादव किराए के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को कुछ घंटों में पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक जांच के उपरांत बलविंदर सिंह की भूमिका प्रमुख थी। इसके अलावा अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। इस अवसर पर एस.डी.पी.ओ. मुदस्सिर हुसैन, थाना प्रभारी तारिक अहमद, एस.आई. अनिल मन्हास भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!