जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम! जानें अगल 10 दिनों तक मौसम का हाल

Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Oct, 2026 07:00 PM

weather to change in jammu  kashmir

जम्मू में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सूचीबद्ध केंद्रों में गुलमर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में यह 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :   जम्मू-कश्मीर में मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने शनिवार को अनुमान जताया कि पूरे जम्मू-कश्मीर में 24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर की देर दोपहर तक मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है। विभाग ने बताया कि 25 से 27 अक्टूबर के बीच आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने किसानों को शनिवार से फसल की कटाई और अन्य कृषि कार्य फिर से शुरू करने की सलाह दी है।

इस बीच, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सूचीबद्ध केंद्रों में गुलमर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में यह 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आगे की जानकारी के लिए मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!